SWADESHI MELA RAIPUR

स्वदेशी मेला – रायपुर 2026
18 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 | साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्वदेशी का भव्य उत्सव
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर—जो आज प्रदेश का प्रमुख व्यापारिक, औद्योगिक, प्रशासनिक और तेजी से विकसित होता हुआ महानगरीय केंद्र बन चुका है—में 18 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
रायपुर केवल छत्तीसगढ़ की राजधानी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के व्यापार और उपभोक्ता बाजार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से व्यापारियों, उद्यमियों, परिवारों और उपभोक्ताओं का निरंतर आवागमन रायपुर को एक विशाल और संभावनाशील बाजार बनाता है।
स्वदेशी मेला रायपुर भारतीय उत्पादों, स्थानीय उद्यमिता, कुटीर एवं लघु उद्योगों, MSME, महिला उद्यमियों तथा देशभर के स्वदेशी ब्रांडों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने का एक सशक्त मंच है।
आपके ब्रांड के लिए क्यों महत्वपूर्ण है रायपुर?
🔹 राजधानी का विशाल उपभोक्ता बाजार
रायपुर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं तक अपने उत्पाद को पहुँचाने का अवसर।
🔹 ब्रांड प्रमोशन और सीधी बिक्री
ग्राहकों से प्रत्यक्ष संवाद, उत्पाद का प्रदर्शन और बिक्री बढ़ाने का प्रभावी माध्यम।
🔹 व्यापार विस्तार का अवसर
डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, व्यापारी एवं संभावित व्यावसायिक साझेदारों से जुड़ने का मंच।
🔹 स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को विशेष मंच
“Made in India” और MADE BY INDIA , स्थानीय उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का अवसर।
🔹 राजधानी से पूरे प्रदेश तक पहुँच
रायपुर में अपनी पहचान बनाकर छत्तीसगढ़ के व्यापक बाजार में विस्तार की संभावनाएँ।
एक मेला—अनेक अवसर
स्वदेशी मेला केवल खरीदारी और प्रदर्शनी का आयोजन नहीं है। यह व्यापार, संस्कृति, उद्यमिता, रोजगार, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की भावना को एक साथ जोड़ने वाला जन-अभियान है।
यहाँ देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले उत्पादों के साथ छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, खाद्य एवं पारंपरिक उत्पादों को भी मंच मिलेगा।
आप भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनिए
यदि आपका उद्देश्य अपने ब्रांड की पहचान बढ़ाना, नए ग्राहकों तक पहुँचना, बिक्री एवं व्यापारिक नेटवर्क का विस्तार करना है, तो स्वदेशी मेला रायपुर 2026 आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
आइए, अपने व्यवसाय को स्वदेशी से जोड़ें।
अपने ब्रांड को नए बाजार से जोड़ें।
और आत्मनिर्भर भारत, SWAVLAMBI BHARAT ABHIYAN के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
NATION FIRST – SWADESHI MUST
स्वदेशी मेला – रायपुर 2026
18 दिसंबर – 25 दिसंबर 2026
साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर
व्यापार • संस्कृति • स्वदेशी • उद्यमिता • रोजगार • आत्मनिर्भर भारत
जय स्वदेशी – जय जय स्वदेशी