BHILWARA SWADESHI MELA

स्वदेशी मेला-2027
वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में 'स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन' के तत्वावधान में नौ दिवसीय 'स्वदेशी मेला-2027' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक: स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन
स्थान: मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर, भीलवाड़ा
दिनांक: 1 जनवरी से 9 जनवरी 2027
उद्देश्य और विवरण: "स्वदेशी अपनाएं, देश को सशक्त बनाएं" के मूल मंत्र पर आधारित यह नौ दिवसीय मेला केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का एक महाअभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, कुटीर उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। यह मेला नागरिकों को पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्वदेशी वस्तुओं से जोड़ने के साथ-साथ 'वोकल फॉर लोकल' (Vocal for Local) की भावना को मजबूत करने का एक अनूठा मंच प्रदान करेगा I भीलवाड़ा स्वदेशी टोली इस मेला की सफलता हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है I