AMBIKAPUR SWADESHI MELA
(3).png )
अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में 26 फरवरी से 04 मार्च 2027 तक भव्य 'स्वदेशी मेला' का आयोजन होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन देना तथा 'वोकल फॉर लोकल' व 'आत्मनिर्भर भारत' की भावना को बढ़ावा देना है।
मेले के मुख्य आकर्षण:
स्वदेशी एवं हस्तशिल्प स्टॉल: देश और प्रदेश भर से आए कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित परिधान, कोसा सिल्क, खादी, माटी कला, ढोकरा आर्ट, बांस कला और सजावटी सामान उपलब्ध रहेंगे।
जैविक व घरेलू उत्पाद: महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित शुद्ध जैविक मसाले, अचार, हर्बल सौंदर्य उत्पाद और आयुर्वेदिक सामग्रियां।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: प्रतिदिन शाम को छत्तीसगढ़ी लोक कला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियाँ होंगी।
प्रतियोगिताएं: बच्चों और महिलाओं के लिए रंगोली, चित्रकला, व्यंजन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
स्टाल बुकिंग के लिए संपर्क करे
मो. 9229192292, 9301825703, 7898863051